बिहार की पहचान है लिट्टी चोखा, इसका टेस्ट लेने के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग #Recipe

By: RajeshM Thu, 07 Sept 2023 4:44:26

बिहार की पहचान है लिट्टी चोखा, इसका टेस्ट लेने के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं लोग #Recipe

बिहार का लिट्टी चोखा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लोग दूर-दूर से इसे खाने के लिए बिहार आते हैं। बिहार के खान-पान का जिक्र तो इसके बिना अधूरा ही रहता है। इसका चटपटा स्वाद सबको अपना बना लेता है। इसका टेस्ट इतना लजीज होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं।

लिट्टी के स्वाद की मुख्य सामग्री सत्तू होता है। इसकी वजह से इसका टेस्ट बिल्कुल अलग आता है। हालांकि घर में लिट्टी-चोखा बनाना अक्सर महिलाओं को कठिन लगता है लेकिन आप चाहें तो इस आसान सी रेसिपी के साथ इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर कभी घर में छोटा फंक्शन हो तो इसे बनाकर एन्जॉय किया जा सकता है।

litti chokha,litti chokha ingredients,litti chokha recipe,litti chokha namkeen dish,litti chokha bihar

लिट्टी की सामग्री (Ingredients)

2 कप गेहूं का आटा
1 कप सत्तू
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
2 चम्मच तेल
2 चम्मच घी
3-4 कली लहसुन
1 चम्मच अजवायन
1 चम्मच नींबू का रस
अचार का मसाला
नमक स्वादानुसार

लिट्टी का मसाला बनाने की विधि (Recipe)

- सबसे पहले गेहूं के आटे में घी और नमक डालें और इसे गुनगुने पानी की मदद से गूंथ लें।
- आटे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
- अब एक बर्तन में सत्तू, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा, सादा नमक, अचार मसाला, सरसों तेल और थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें।
- लिट्टी बनाने के लिए आटे की गोल लोई में एक चम्मच सत्तू मसाला भर लें और उसे चारो तरफ से दबाकर बंद कर लें।
- इसी प्रकार बाकी की लिट्टी बना लें। अब इन्हें लकड़ी या कोयले की आग में सेंक लें।

litti chokha,litti chokha ingredients,litti chokha recipe,litti chokha namkeen dish,litti chokha bihar

चोखा की सामग्री (Ingredients)

1 बड़ा बैंगन
3 आलू
2 टमाटर
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
3-4 कली लहसुन
बारीक कटा हरा धनिया
1 नींबू
1 चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार

चोखा बनाने की विधि (Recipe)

- चोखा बनाने के लिए बैंगन, आलू और टमाटर को अच्छे से भून लें।
- फिर इनका छिलका उतारकर मैश कर लें और इसमें कटा प्याज, बारीक कटा धनिया, नींबू का रस, हरी मिर्च, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसमें लहसुन का तड़का डालकर मिला लें।
- तैयार है स्वादिष्ट-लिट्टी चोखा। इसे सर्व करने से पहले लिट्टी को घी में डुबोना न भूलें।

ये भी पढ़े :

# आदित्य-L1 ने ली सेल्फी, खींची पृथ्वी व चन्द्रमा की तस्वीरें, ISRO ने जारी किया वीडियो

# 9 साल बाद IPL में वापसी करेंगे मिचेल स्टार्क, आखिरी बार 2015 खेला था

# सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को दी अपना नाम बदलने की सलाह

# रोजर बिन्नी ने दिए संकेत, भारत-पाक के बीच फिर शुरू होगी क्रिकेट सीरीज!

# G-20 Summit: 9 सितम्बर को डिनर पार्टी का आयोजन, दिया जाएगा गीता ज्ञान, अंबानी, अडाणी और ममता बनर्जी आमंत्रित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com